आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

विलास राठोड ने अध्यक्ष पद की शपथ लेकर संभाली जिम्मेदारी

पुणे : श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन सकल संघ, पुणे जिला की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह महावीर प्रतिष्ठान, सैलिसबरी पार्क में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में संघ के विभिन्न संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारी, समाज की विविध समस्याओं पर कार्य करने वाले प्रतिनिधि, वरिष्ठ मार्गदर्शक, पूर्व पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण एवं नवकार मंत्र से संगीतकार महेश संचेती के साथ हुई। इसके पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष विलास राठोड एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी ने विधिवत शपथ ग्रहण कर समाज सेवा, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं सामाजिक समन्वय का संकल्प लिया। समारोह में उपस्थित वरिष्ठजनों ने नई कार्यकारिणी को मार्गदर्शन देते हुए समाज को संगठित, सशक्त एवं प्रगतिशील बनाने का आह्वान किया।

नव-निर्वाचित कार्यकारिणी में मार्गदर्शक मंडल के अंतर्गत वरिष्ठ मार्गदर्शक के रूप में प्रकाश धारीवाल, संस्थापक अध्यक्ष के रूप में विजयकांत कोठारी, मार्गदर्शक के रूप में रमणलाल लुंकड़ तथा पूर्व अध्यक्ष के रूप में पोपटलाल ओस्तवाल शामिल हैं।

कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर विलास राठोड, कार्याध्यक्ष के रूप में अनिल नाहर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में बाळासाहेब धोका तथा उपाध्यक्ष पद पर अशोककुमार पगारिया, गिरीश पारख एवं सतीश सुराणा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महामंत्री पद पर सागर सांकला, सहमंत्री के रूप में नितीन बेदमुथा एवं माणिक दुगड़, कोषाध्यक्ष के रूप मे प्रमोद लुंकड़ तथा प्रसिद्धि प्रमुख के रूप में अभिजीत डुंगरवाल को दायित्व सौंपा गया है।
इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों में शांतिलाल बोरा, सुभाष ललवाणी, आदेश खिंवसरा, प्रकाश बोरा, राजेंद्र मुनोत, प्रवीण सोळंकी, राजेंद्र गोठी, नंदकुमार लुणावत, दीपक कर्नावट, विलास भळगट, सागर बलदोटा, नितीन बांठिया, मनोज पोखरना, मनोज भंडारी एवं सुरेश गांधी शामिल हैं।

समारोह के अंत में गौतम प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थितजनों ने लाभ लिया तथा नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

“नई कार्यकारिणी केवल पदभार ग्रहण नहीं कर रही, बल्कि यह समाज के प्रति सेवा, समर्पण और संस्कारों को आगे बढ़ाने का संकल्प है। आज की आवश्यकता है कि हम सभी एकजुट होकर समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलें और संगठन को मजबूत बनाएं। यदि समन्वय और सकारात्मक सोच के साथ कार्य किया जाए, तो समाज निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।” – शांतिलाल मुथा

“यह अवसर जिम्मेदारी का है, जहां हर पदाधिकारी को पारदर्शिता, ईमानदारी और टीम वर्क के साथ कार्य करना होगा। नई कार्यकारिणी के पास समाज को नई दिशा देने का एक सुनहरा अवसर है। युवाओं को साथ लेकर, आधुनिक सोच और परंपराओं के संतुलन के साथ कार्य किया जाए, तो संघ की प्रगति और अधिक तेज़ हो सकती है।” – प्रकाश धारीवाल

“समाज की असली शक्ति उसकी एकता और आपसी विश्वास में निहित है। यदि सभी पदाधिकारी मिलकर समर्पण भाव से कार्य करें, तो कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं रहता। नई कार्यकारिणी से अपेक्षा है कि वह समाज के हर वर्ग को जोड़ते हुए विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।” – प्रकाश पारख

get_footer();