आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

भगवान महावीर स्वामीजी का २६२५ वा जन्मकल्याणक वरघोडा

पुणे : आकुर्डी-निगड़ी क्षेत्र में भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्मकल्याणक महोत्सव को श्रद्धा, उत्साह और सेवा भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य रैली, प्रवचन और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

आकुर्डी-निगड़ी-प्राधिकरण श्री संघ के तत्वावधान में भगवान महावीर स्वामी का 2625वां जन्मकल्याणक महोत्सव बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। तिलक चौक से निकली भव्य रैली (वरघोड़ा) आकुर्डी स्थानक तक पहुंची, जहां पूरा वातावरण भगवान महावीर स्वामी के भजनों से गूंज उठा।

इस भव्य आयोजन में विधायक अमित गोरखे, उपमहापौर शर्मिला बाबर, नगरसेवक कैलाश कुटे और नगरसेविका वैशाली कालभोर सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता दर्ज की। विधायक अमित गोरखे ने इस अवसर पर सभी जैन परिवारों को शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकता और सेवा कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान जैन साहित्यकार नलिनी जोशी ने भगवान महावीर के जीवन एवं जैन सिद्धांतों पर आधारित प्रेरक प्रवचन दिया, जिसे उपस्थित श्रद्धालुओं ने ध्यानपूर्वक सुना। नवकार युवा मंच द्वारा रैली के साथ-साथ रक्तदान शिविर का भी सफल आयोजन किया गया, जिसमें समाज के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सेवा भावना का परिचय दिया।

कार्यक्रम का संपूर्ण व्यवस्थापन महामंत्री पूनम कर्नावट ने किया, जबकि पूर्वाध्यक्ष सुभाष ललवाणी ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत कर दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गौतम प्रसादी का लाभ जवाहर मुथा परिवार ने लिया, वहीं वरघोड़ा के लाभार्थी विजय गांधी, स्वागत संगीत वैन के लिए सचिन गांधी तथा मंडप के लिए श्रीकांत नाहर परिवार ने योगदान दिया। पूरे आयोजन ने जैन समाज की धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सेवा भावना का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

get_footer();