आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

JBN ब्लास्टर ग्रुप की मीटिंग में ₹ 16.65 करोड़ का व्यवसाय

पुणे : जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़ एवं चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के मार्गदर्शन में JBN Blaster GROUP के मीटिंग का आयोजन सोमवार, 9 फरवरी 2026 को होटल ग्रैंड शेरेटन, पुणे में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस मीटिंग में सदस्यों के बीच कुल 46 रेफरल्स का आदान-प्रदान हुआ, जिसके माध्यम से ₹ 16 करोड़ 64 लाख 65 हजार (₹ 16.65 करोड़) का प्रभावशाली व्यवसाय दर्ज किया गया। सदस्यों ने इसे आपसी विश्वास, मजबूत नेटवर्किंग और संगठित प्रयासों का परिणाम बताया।

मीटिंग में बिज़नेस प्रेजेंटेशन AGM Enterprises के अमर मेहता द्वारा दिया गया, जिसे सदस्यों ने अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायी बताया। वहीं विशेष स्पीकर सेशन में संकट बियाणी ने “Relationship – The Currency of Success” विषय पर ऊर्जावान और ज्ञानवर्धक संबोधन किया।

उन्होंने बताया कि व्यवसाय की वास्तविक ताकत मजबूत रिश्तों और भरोसे पर आधारित होती है। वेलेंटाइन डे थीम के अवसर पर आयोजित Best Dress Award में वनीता मेहता एवं प्रीतम चोपड़ा को सम्मानित किया गया। वहीं तीन विज़िटर्स को आमंत्रित करने के लिए किशोर मुथा की विशेष सराहना की गई।

इस महत्वपूर्ण मीटिंग में को – कन्व्हेनर राहुल मुथा, भाविक शहा, राजेश बागरेचा, अमोल पारख सहित बड़ी संख्या में JBN सदस्य उपस्थित रहे। मीटिंग के अंत में सभी सदस्यों ने JBN ब्लास्टर ग्रुप को एक मजबूत, परिणामदायी और प्रेरणादायी मंच बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

get_footer();