आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

०९ अप्रैल २०२६ विश्व नवकार दिवस

पुणे : आगामी 09 अप्रैल 2026 को विश्व नवकार दिवस के पावन अवसर पर पुणे में एक बार फिर भव्य एवं ऐतिहासिक आध्यात्मिक आयोजन होने जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 09 अप्रैल को आयोजित यही कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा था, जिसमें हजारों की संख्या में समाजबंधुओं ने सहभाग लिया और पुणे सहित विश्वभर में एक साथ नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया गया था।

पिछले वर्ष की अभूतपूर्व सफलता के बाद, इस वर्ष आयोजन को और अधिक व्यापक, सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। यह आयोजन जीतो अपेक्स चेयरमैन पृथ्वीराज कोठारी एवं जीतो अपेक्स प्रेसिडेंट विजय भंडारी के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।

इस अवसर पर पुणे सहित भारत और विदेशों के प्रमुख शहरों में एक ही समय पर नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया जाएगा, जिससे विश्वभर में शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।

get_footer();