आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

श्री सोनाणा खेतलाजी महाराज मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा रविवार को

पुणे : मारवाड़ के आराध्यदेव क्षेत्रपाल श्री सोनाणा खेतलाजी महाराज का भव्य मंदिर पहली बार पुणे में बन रहा है। मंदिर का ‘प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव’ रविवार (12 अप्रैल) को आयोजित किया गया है। इस उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत शोभायात्रा, भजन संध्या, धार्मिक अनुष्ठान और महाप्रसादी के लिए संतोष रतनलाल जैन एवं परिवार द्वारा सभी को सादर आमंत्रित किया गया है।

इस ऐतिहासिक प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत गत 5 अप्रैल को मंदिर में पत्रिका लेखन किया गया, जिसमें कई श्रद्धालु शामिल हुए। अब रविवार (12 अप्रैल) को होने वाले मुख्य कार्यक्रम में वेद मंत्रों और मंगलाचरण के साथ शास्त्रोक्त विधि से प्राणप्रतिष्ठा विधान संपन्न किया जाएगा।

होम-हवन के लिए बड़ौदा से 8 पंडित पधार रहे हैं। शनिवार (11 अप्रैल) को सुबह ज्योत आगमन, वरघोड़ा, सांजी गीत तथा मेहंदी कार्यक्रम होगा। मुख्य आयोजक संतोष जैन ने बताया कि यह पुणे का पहला मंदिर है।

राजस्थान के हजारों श्रद्धालुओं के लिए ‘श्री सोनाणा खेतलाजी महाराज’ का भव्य दरबार रविवार से सजेगा। महोत्सव का शुभारंभ 12 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे से होगा। महोत्सव में बैंड-बाजे और ढोली के साथ भगवान की दिव्य मंगल प्रवेश शोभायात्रा निकाली जाएगी।

get_footer();