आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

विलास राठोड़ बने पुणे जिला स्थानकवासी सकल जैन समाज के अध्यक्ष

पुणे : पुणे जिला स्थानकवासी सकल जैन समाज की सर्वसाधारण सभा में वर्ष 2026 से 2029 के कार्यकाल के लिए वर्धमान प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विलास राठोड़ को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

महावीर प्रतिष्ठान में आयोजित इस बैठक में समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शक रमणलाल लुंकड, पूर्व अध्यक्ष पोपटलाल ओस्तवाल, संस्थापक अध्यक्ष विजयकांत कोठारी, अनिल नाहर एवं बाळासाहेब धोका सहित जिले के 60 से अधिक संघों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विलास राठोड़ लंबे समय से सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहते हुए संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में वर्धमान प्रतिष्ठान ने भी अनेक प्रेरणादायी गतिविधियों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया है। उनके अनुभव, कार्यशैली और समर्पण को देखते हुए समाज ने उन पर विश्वास जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।

सभा में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, समाज में एकता बढ़ाने तथा विभिन्न सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों को गति देने पर भी चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

get_footer();